'चाय-पानी' के लिए 500-1000 रुपये मांगना पड़ा भारी, ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को थमा दी असली चाय, कैमरे में कैद हुआ ड्रामा

Viral Video: गुजरात के बनासकांठा जिले के थराद चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों द्वारा 'चाय-पानी' के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जब पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोककर 500 से 1,000 रुपए की मांग की, तो ट्रक ड्राइवर ने चालाकी दिखाते हुए उसे पीने के लिए चाय की असली कप पकड़ा दी।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारी व्यवस्था और प्रशासनिक ढर्रे पर करारा प्रहार भी करते हैं। ऐसा ही एक मजेदार मामला गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित थराद चेकपोस्ट से सामने आया है, जहां एक ट्रक ड्राइवर की हाजिरजवाबी ने खाकी वर्दीधारियों के पसीने छुड़ा दिए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

viral video

पुलिसवाले को चाय-पानी मांगना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @Khurpenchinfra)

End of Feed