Plus Size Woman Demands Free Seat in Flight: इस दुनिया में कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाए, ये भला किसे पता होगा? अगर सही तरीके से देखा जाए तो ऐसी अनचाही घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना कनाडा की एक महिला के साथ हुई, जिसे सुनने के बाद आप शायद हंसे, लेकिन ये हंसने वाली घटना नहीं है। इसे सुनने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे।
जेलिन चैने ने की फ्री सीट की मांग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम 'jaebaeproductions')
सोशल मीडिया पर एक महिला का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम जेलिन चैने है, जो कनाडा के वैंकूवर की रहने वाली है। जेलिन पेशे से एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल क्रिएटर हैं। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि एक प्लस साइज की महिला ने ट्रैवेल करने के लिए फ्लाइट में बुंकिंग करवाई थी। लेकिन शरीर की साइज ज्यादा होने के चलते वह एक सीट में फिट नहीं आ रही थी, ऐसे में उसने एयरलाइंस वालों से फ्री सीट की मांग की, इसी को लेकर उसने पोस्ट भी किया है। साथ ही महिला ने कहा कि यह समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसे में प्लेन कंपनियों को इस विषय में सोचना चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया में प्लस साइज के करोड़ों लोग रहते हैं।
महिली ने की फ्री सीट की मांग
इस महिला ने आगे कहा कि काफी एयरलाइंस ऐसी हैं, जो इस प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाती हैं। लेकिन कुछ फ्लाइट्स में ये समस्या अभी भी बनी हुई है। लेकिन इसका समाधान उन्हें करना चाहिए। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें बैठने के लिए एक नहीं बल्कि एक से अधिक सीटों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एयरलाइंस को चाहिए कि ऐसे लोगों के लिए सीट की अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि सभी लोग आराम से ट्रैवेल कर सकें। और जो लोग बैठने के लिए एक अतिरिक्त सीट की बुकिंग करते हैं, उन्हें उनका पैसा रिफंड किया जाना चाहिए।
जेलिन को सीट पर बैठने में हुई काफी दिक्कत
इसके लिए जेलिन ने एक याचिका लगाई है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि प्लस साइज यात्रियों को उनके जरूरत के हिसाब से सीट मुहैया कराई जाए। चाहे उन्हें एक सीट की जरूरत हो या दो सीट या तीन सीट की। उन्होंने इस पूरे मामले को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्हें सीट पर बैठने में कितनी दिक्कत हुई, उसका भी एक फोटो उन्होंने शेयर किया है। साथ ही बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी फ्लाइट लेने के दौरान काफी असहज महसूस हुआ, अन्य यात्री उनके साथ बैठने तक से इंकार कर रहे थे और काफी भला-बुरा भी कह रहे थे।
