वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को मानते हैं 'जीनियस का बाप' तो ढूंढकर दिखाइए 'सेफ कैप'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 08:19 AM IST

Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें छिपे हुए 'सेफ कैप' को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए महज 10 सेकंड का समय दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Image

आखिर कहां है 'सेफ कैप'?

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • ढूंढने के लिए महज 10 सेकंड का समय
  • तस्वीर ऐसी कि हिल जाए दिमाग

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें वायरल होती है। इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती है, जिसे हम आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी तस्वीरें होती है, जिसे देखने के बाद दिमाग ही हिल जाता है। सुबह से लेकर शाम हो जाएगी, लेकिन आप इसका उत्तर नहीं ढूंढ पाएंगे। यह तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसके बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। अगर आपके पास जीनियस वाला दिमाग है तो आप इस पजल की गुत्थी को आसानी से सुलझा लेंगे, वैसे आपको बता दें, अभी तक इस इस तस्वीर की गुत्थी कोई सुलझा नहीं पाया है। देखते हैं कि आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आप 'जीनियस का बाप' कहलाएंगे।

खास बात यह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में आपके पसीने छूटने वाले हैं। क्योंकि आप जितना इसे आसान समझने की भूल कर रहे हैं, ये उतना आसान नहीं है। इसे सॉल्व करना नामुमकीन के बराबर है। हालांकि, अगर आप थोड़ा दिमाग लगाएंगे और काफी एकाग्रता से इस तस्वीर को देखेंगे तो आप इसे चुटकी में सॉल्व भी कर लेंगे। इसे ढूंढने के लिए महज 10 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप 'सुपरमैन' वाला दिमाग रखते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कर छिपा हुआ 'सेफ कैप' ढूंढकर दिखाइए।

Optical Illusion Photo

ये दिख रहा 'सेफ कैप'

आखिर कहां है 'सेफ कैप'?

अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में छिपा हुआ 'सेफ कैप' दिख गया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में सफल नहीं हो पाए हैं तो एक बार और कोशिश कर के देख लीजिए, शायद इस बार सफलता मिल ही जाए। और अगर इस बार बार भी सफलता हाथ नहीं लगती है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, इसमें एक लाल कलर का गोला दिखाई देगा, जब आप उस गोले को ध्यान से देखेंगे तो आपको वहां छिपा हुआ 'सेफ कैप' दिख जाएगा। अब देख ही लिया है तो एक काम करिए। इसे सॉल्व करने में जितना परेशान आप खुद हुए हैं न, थोड़ा सा परेशान अपने करीबियों को भी कर ही लीजिए। इसी बहाने आप उनका भी टेस्ट ले लेंगे, फिर देखिए कि कितने लोग इस तस्वीर में छिपे हुए 'सेफ कैप' ढूंढकर दिखा पाते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article