Tip Tip Barsa Pani Song On Dhol: इंटरनेट की दुनिया कब क्या वायरल हो जाए और कितना फेमस हो जाए, इस बात की जानकारी किसी को नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ पाकिस्तान के एक शख्स के साथ, जो पार्टी में रंग भर रहा था। दरअसल, पार्टी में शामिल हुए लोगों का मन बहलाने और उन्हें आनंद से भर देने के लिए उनका सामने ढोल पर बॉलीवुड गाना गा रहा था, जिसे सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी शख्स 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान वह पंजाबी ढोल पर बजा रहा है, जिसकी धुन पर उसने यूजर्स का मन मोह लिया। ऐसा पहली बार हुआ देखा गया कि किसी शख्स ढोल की धुन पर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने को गाया हो। ऐसे में पार्टी में शामिल हुए सभी लोग भी उसके इस धुन पर फिदा हो गए और जमकर सभी ने मस्ती भी की।
पाकिस्तानी शख्स ने ढोल की थाप पर गाया 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसका गाना और धुन सुनकर मन आनंद से भर गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ढोल की थाप ने इस गाने में और भी रंग भर दिया है। इस वीडियो पर अब तक 1.97 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 1.3 हजार से अधिक बार इसे लाइक किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@asimburney' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
