आखिर स्पेस में क्या कर रहा था Pikachu, 67 दिन तक अंतरिक्ष में रहा, पृथ्वी के लगाए 1,040 चक्कर

पिकाचू (Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 67 दिन बिताए और पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर लगाए। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर यह पिकाचू स्पेस में कैसे पहुंच गया।

बचपन में आपने पिकाचू (Pikachu) को टीवी या वीडियो गेम में खूब देखा होगा। पीले रंग का यह प्यारा पोकेमॉन (Pokemon) अपनी खास पहचान रखता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिकाचू (Pikachu) सिर्फ गेम और कार्टून की दुनिया तक सीमित नहीं रहा? यह प्यारा किरदार अंतरिक्ष तक भी पहुंच चुका है। जी हां, अंतरिक्ष यात्री पिकाचू (Astronaut Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी (ISS) पर पूरे 67 दिन बिताए और पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर लगाए। यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है कि आखिर पिकाचू (Pikachu) अंतरिक्ष में क्या कर रहा था? क्या वह किसी मिशन पर गया था या फिर अंतरिक्ष यात्रियों के साथ घूमने पहुंचा था? दरअसल, इसके पीछे बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से जोड़ने का एक खास मकसद था।

pikachu in space 67 days 1040 earth orbits iss

अंतरिक्ष में पिकाचू (Instagram/@Timesnow_Trending)

67 दिन तक अंतरिक्ष में क्या करता रहा Pikachu?

जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री पिकाचू (Astronaut Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 67 दिन बिताए। इस दौरान स्टेशन ने पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर पूरे किए। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का असर बहुत कम महसूस होने के कारण चीजें तैरती हुई नजर आती हैं। ऐसे में पिकाचू (Pikachu) का अंतरिक्ष में तैरना भी लोगों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव रहा।

End of Feed