कबतूर को सबसे समझदार पक्षियों में से एक माना जाता है। पुराने जमाने में राजा-महाराजा सूचनाओं को पहुंचाने में कबूतर का ही इस्तेमाल करते थे। मगर आधुनिक समय में अब इन्हीं कबतूर का इस्तेमाल जासूसी के लिए भी किया जाने लगा है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मुंबई में सामने आया, जहां पुलिस ने महीनों पहले एक कबूतर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। कबूतर पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप था और इसी आरोप के चलते उसे कैद कर लिया गया। मगर करीब आठ महीने पर कबूतर को कैद से रिहा कर दिया गया।
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।
जासूसी के शक में पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस 2023 के मई महीने में कबूतर को मुंबई बंदरगाह से पकड़ा। पुलिस को कबूतर पर जासूसी का शक हुआ और हिरासत में ले लिया गया। दरअसल कबूतर को जब पकड़ा गया तब उसके पैर में दो छल्ले बंधे। इनमें चीनी भाषा में कुछ लिखा होने की बात कही गई। उसपर जासूसी का शक हुआ और कबूतर को बंदी बना लिया। उसे मुंबई के ही बाई साकर बाई दिनशॉ पेटिट हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स में भेज दिया गया।
