वायरल न्यूज़

100 साल पुरानी वाइन का Video Viral, देखकर नेटिजन्स के भी होश उड़े

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2024, 12:09 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बैरल नजर आता है, जिसमें करीब 100 साल पुरानी वाइन मिलने का दावा किया गया है।

Image

वायरल हुआ 100 साल पुरानी शराब का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • 100 पुरानी वाइन का वीडियो
  • देखकर उड़ेंगे होश
  • एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

Viral Video: कहते हैं कि वाइन जितनी पुरानी होगी उसका टेस्ट उतना ही अच्छा होगा। ये बात फिल्मी किरदारों से लेकर स्वयंभू एक्सपर्ट्स तक बताते आए हैं। वास्तव में ये देखा भी जाता है कि वाइन जितनी पुरानी होती है उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होती है। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि वीडियो में जो बैरल नजर आया है उसमें करीब 100 साल पुरानी वाइन है। दशकों पुरानी वाइन का ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे लाखों लोगों ने पसंद किया है।

बैरल में मिली 100 साल पुरानी वाइन

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक बैरल लंबे समय से किसी सुनसान जगह पर रखा हुआ था। हाल में वहां कुछ लोग पहुंचे और बैरल पर नजर पड़ी। इसे हिलाकर देखा तो अंदर कुछ तरल पदार्थ होने का अनुभव है। जांच की गई तो पता चला है कि बैरल में कुछ और नहीं बल्कि वाइन है। वाइन भी करीब 100 साल पुरानी। फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि बैरल का मुंह मजबूती से बंद किया गया है ताकि हवा मे भी अंदर ना जा सके।

होश उड़ा देगा नजारा

इसमें आगे देखेंगे कि एक शख्स ने पहले बैरल का ढक्कन खोला। इसे अंदर से भी एयर टाइट किया गया है। शख्स ने कुछ ही सेकंड में ढक्कन खोल दिया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ दिखा वाइन के शौकीनों के होश उड़ा देगा। दरअसल इसमें दशकों पुरानी वाइन ऐसी नजर आती है जो इसे कुछ दिन पहले ही रखा होगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि करीब 100 साल पुरानी वाइन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर wine.inspires नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article