वायरल न्यूज़

Video: मुसीबत में पुलिस के काम आए कैदी, गाड़ी बंद हुई तो कोर्ट तक लगाया धक्का

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2024, 03:34 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि रोड पर अचानक पुलिस की गाड़ी बंद हो गई। फिर कैदी मदद के लिए आगे और कोर्ट तक धक्का लगाया।

Image

गाड़ी का पेट्रोल खत्म हुआ तो कैदियों ने की पुलिस की मदद। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैदियों ने की पुलिस की मदद
  • कोर्ट तक लगाया गाड़ी में धक्का
  • सामने आया वीडियो

Viral Video: आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट रहती है। देश में कहीं भी अपराध हो पुलिस तुरंत अपराधियों को दबोचने पहुंचती है। कानून व्यवस्था और अपराध मुक्त समाज बनाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। मगर क्या हो जब वही पुलिस किसी मुसीबत में फंस जाए। इतना नहीं मुसीबत में पुलिस को खुद अपराधियों की मदद लेने पड़ जाए। इस समय एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो बिहार का बताया गया है, जिसमें पुलिस को कोर्ट जाते समय अपराधियों की मदद लेने पड़ गई।

पुलिस को लेने पड़ी अपराधियों की मदद

वायरल वीडियो बिहार में भागलपुर का बताया गया है। यहां पुलिस अपराधियों को लेकर कोर्ट पहुंच रही थी, मगर रास्ते में ही गाड़ी बंद हो गई। पता चला कि पेट्रोल खत्म हो गया। जानकर चौंकेंगे कि फिर उसी गाड़ी में बैठे कैदियों को गाड़ी से उतारा गया और उन्हीं से धक्का लगवाया। दावा किया गया है कि करीब 500 मीटर तक चार कैदियों ने पुलिस जीप को धक्का दिया। दरअसल शराब से जुड़े मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में पेशी के लिए पुलिस चारों आरोपियों को नवगछिया से भागलपुर ले जाया जा रहा था। मगर इससे पहले ही गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया।

यहां देखिए वीडियो

हर तरफ छाया वीडियो

घटना से जुड़े इसी वीडियो में देखेंगे कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हुआ तो पुलिस अधिकारी ने कैदियों को गाड़ी से उतारा और धक्का लगवाया। वीडियो में देखेंगे कि चारों कैदी रस्सी से बंधे हुए और धक्का लगा रहे हैं। इधर पुलिस की मदद करते हुए अपराधियों का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इतने मजेदार कमेंट किए पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक्स पर @jist_news नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article