Tiger Attack Video: जंगल की दुनिया में वही जिंदा रह पाता है, जो शिकार में माहिर होता है। जंगल में कब कौन सा जानकर किसका शिकार बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। जंगल में एक से बढ़कर एक शिकारी पाए जाते हैं। इसमें कुछ शिकारी बहुत ही बेरहमी से अपने शिकार को मौत की घाट उतारते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टाइगर भूख से तड़प रहा था।
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
भूख से तड़पते समय टाइगर के सामने एक जंगली सूअर आ जाता है। इसके बाद शिकारी उस पर टूट पड़ता है। आप देख सकते हैं कि टाइगर बहुत ही बेरहमी से सूअर पर टूट पड़ता है। आप देख सकते हैं कि टाइगर इसके बाद कुछ ही सेकंड में जंगली सूअर को मौत के घाट उतार देता है। आप टाइगर की रफ्तार देखकर दंग रह जाएंगे। सबसे पहले आप देखें यह हैरान करने वाला वीडियो-
हम सभी जानते हैं कि टाइगर जंगल का बहुत बड़ा शिकारी होती है। वह अधिकतर अपने शिकार को बचने का मौका नहीं देता। इस वीडियो को देखकर आप इस बात को समझ जाएंगे कि टाइगर की ताकत क्या होती है। देखा जा सकता है कि टाइगर ने जंगली सूअर की गर्दन बहुत ही बेरहमी से दबोचा। जिसके बाद सूअर चाहकर भी खुद को संभाल नहीं पाता और वहीं पर धराशायी हो जाता है। वायरल हो रहा यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व का है। वीडियो को @ARVINDKAIN4 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
