Physics Wallah Teacher Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भारत के चर्चित संस्थान फिजिक्स वाला का। जी हां, लाइव सेशन के दौरान य़ूजर्स को कुछ ऐसा नजारा दिखा जो दिल दहला देने वाला था। इस वीडियो में एक छात्र ने टीचर की पिटाई कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि फीजिक्स वाला का एक टीचर लाइव सेशन कर रहा है। तभी अचानक वहां एक छात्र आता है और टीचर को चाटा जड़ देता है। चाटा जड़ने का ये नजारा लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कैद हो जाता है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
लाइव सेशन के दौरान छात्र ने टीचर को पीटा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आजकल टीचर्स की क्या हालत हो गई है, उसका ये जीता जागता उदाहरण है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गुरु लोगों को इस युग में हाल बेहाल हो गया है। इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे हजार से अधिक बार रीट्विट भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
