Neeraj Chopra Viral Photos: नीरज चोपड़ा के बारे में भला कौन नहीं जानता, वे देश के एक ऐसे एथलीट के रूप में पहचान बनाई है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। अपने शानदार प्रदर्शन और अपने सादेपन से उन्होंने एक अलग इतिहास लिखा है। भाला फेंकने में उन्होंने जब देश को गोल्ड मेडल दिलाया तब देशभर की निगाहें उन पर ही टिकी हुई थी।
Image Credit - Twitter
अब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो बेहद क्यूट हैं। इनमें से एक तस्वीर नीरज के बचपन की है, जिसमें नीरज बिल्कुल गोलू-मोलू से नजर आ रहे हैं। ये फोटो इतनी क्यूट है कि लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। काफी यूजर्स गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
नीरज चोपड़ा की बचपन की तस्वीर वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में दूसरी तस्वीर नीरज के जवानी की है, जिसमें वे बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। बचपन वाली फोटो पर एक यूजर ने लिखा है कि ये है असली लीजेंड। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि नीरज के बचपन से जवानी तक में कितना गजब का बदलाव हुआ है, ये फोटो बेहद कमाल की है। इस पर अब तक लगभग 2 लाख व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, बचपन वाली इस तस्वीर को @IndiaHistorypic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
