Viral Video: व्हीलचेयर पर बैठा शख्स गिरा, फिर घोड़े ने जो किया, देख खुद की ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 09:52 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक शख्स और घोड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठा शख्स सड़क किनारे गिर जाता है, जिसके बाद घोड़े ने जो किया, वो देख आपकी भी आंखें भर जाएंगी। आपको खुद ही अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • व्हीलचेयर पर बैठा शख्स नीचे गिरा
  • फिर घोड़े ने दिखाई मानवता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Man and Horse: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। ऐसे में इन दिनों एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। और अगर आप थोड़े इमोशनल टाइप के इंसान हैं तो आपकी आंखें भर आएंगी। इस वीडियो में एक शख्स और घोड़े की कमेस्ट्री दिखाई गई है, जो इतनी प्यारी है कि आपकी इस पर से नजर नहीं हटेगी।

Viral Video of Man and Horse

घोड़े का मानवता भरा वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम 'loveisourlogo')

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स व्हीलचेयर पर बैठा होता है। तभी अचानक सड़क किनारे गिर जाता है। अपने पैर से लाचार शख्स उठने की काफी कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता। ऐसे में पास में ही एक घोड़ा खड़ा होता है, जो यह देखकर शख्स की मदद के लिए आगे आता है और फिर जो करता है, उसे देख आपकी आंखें नम हो जाएगी। दरअसल, घोड़ा पहले तो शख्स को सड़क पर ले आता है, फिर खुद उसके पास में जमीन पर लेटता है और शख्स उसे कसकर पकड़ता है और फिर घोड़ा खड़ा हो जाता है और फिर शख्स को लेकर चला जाता है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने पर आप इसे कई बार देखेंगे।

End of Feed