वायरल न्यूज़

गजब: छोटी हाइट की लड़की चला रही थी बाइक, सिग्नल पर ऐसे रोकी गाड़ी, लोग बोले- कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 10:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की के ड्राइविंग करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।

Image

शॉर्ट गर्ल के ड्राइविंग का वायरल वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम 'yasem_organic')

KEY HIGHLIGHTS
  • शार्ट गर्ल ने चलाई सुपर बाइक
  • सिग्नल पर मजेदार अंदाज में रोकी गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Viral Video of Short Girl Driving: रास्ते में चलते-चलते कब किसे क्या दिख जाए, और पल भर में क्या वायरल हो जाए। इस बात की कोई गारंटी नहीं है। एक ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड भी होंगे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आपकी इस पर से नजर नहीं हटेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शॉर्ट हाइट की लड़की सुपर बाइक चलाती हुई नजर आ रही है। आगे जाने पर जैसे ही सिग्नल आता है, फिर लड़की जिस तरीके गाड़ी रोकती है, उसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, जैसे ही सिग्नल आता है तो ब्रेक मारने के लिए गाड़ी चलाते हुए ही लड़की पहले स्टैंड मारती है और फिर धीरे से गाड़ी रोकती है, जिससे उसे अपना पैर नहीं रखना पड़ता और गाड़ी रूक जाती है। फिर जैसे ही सिग्नल खुलता है, वह स्टैंड उठाकर आगे बढ़ जाती है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे देखते ही रह जाएंगे।

शॉर्ट गर्ल के ड्राइविंग का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़की का कॉन्फिडेंस लेवल तो देखो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये छोटी हाइट की लड़कियों का पावर है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर करोड़ों व्यूज भी आ चुके हैं। इस वीडियो को 'yasem_organic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article