Video बनाते-बनाते काले नाग के इतने नजदीक पहुंच गया शख्स, उछलकर मुंह पर ही कर दिया अटैक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 9, 2023, 05:34 PM IST

Snake Attack Video: एक शख्स काला नाग का वीडियो ​बना रहा था। इस चक्कर में वह नाग के बेहद नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स के साथ जो होता है, वैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो बहुत ही ज्यादा भयावह है। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांपों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के चक्कर में कई तरह के कंटेंट बनाकर शेयर करने लगे हैं। सांप के वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसलिए लोग सांप के वीडियो बनाकर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर शेयर करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के रातों की नींद उड़ा रहा है।

snake attack

सांप ने किया हमला (इंस्टाग्राम)

काले नाग ने कर दिया हमला

देखा जा सकता है कि एक शख्स काला नाग का वीडियो बना रहा था। इस चक्कर में वह नाग के बेहद नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स के साथ जो होता है, वैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। नाग का वीडियो बनाने के चक्कर में शख्स हादसे का शिकार हो जाता है। दरअसल, शख्स नाग के इतने नजदीक पहुंच जाता है कि काला नाग उसके चेहरे पर ही हमला कर देता है। वीडियो बहुत ही ज्यादा भयावह है। देखें वीडियो-

End of Feed