वायरल न्यूज़

Video: नशे में शेरनी को ही डॉगी समझ बैठा शख्स, डरने की बजाय उल्टा खूब लूटे मजे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 9, 2023, 04:00 PM IST

Wild Animal Video: शेरनी सामने आने के बावजूद शख्स आराम से कुर्सी पर बैठा है। वो उसके साथ ऐसा व्यवहार करता है कि मानो वो कोई पालतू डॉगी हो।

Image

शेरनी से मजाक करते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनी को डॉगी समझ बैठा शख्स
  • नशे में शेरनी को डॉगी समझ बैठा शख्स
  • हैरान कर देगा ये खतरनाक वीडियो

Wild Animal Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि सचमुच दिमाग घूम जाता है। यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो शायद नशे में खतरनाक शिकारी शेरनी को ही डॉगी समझ बैठा। शख्स ने नशे की हालत में शेरनी ने ऐसा मजाक किया कि ऐसा सपने में ही सोचा जा सकता है। शेरनी और शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शेरनी से ही लूट लिए मजे

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि शराब के नशे में शख्स कुर्सी पर आराम से बैठा था। हर तरफ अंधेरा छाया हुआ है। मगर तभी अचानक उसके सामने भूखी शेरनी आकर खड़ी हो गई। देखकर आंखें फटी रह जाएंगी कि शख्स इससे बिल्कुल नहीं घबराया। इसके उलट वो उससे खूब मजे लूटता है। शख्स ऐसा कुछ करता है मानो शेरनी की जगह कोई पालतू डॉगी सामने खड़ा हो। फ्रेम में अब जो कुछ दिखाई सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है।

शेरनी के सामने जरा भी नहीं डरता शख्स

शेरनी सामने आने के बाद शख्स ने हाथ में मुर्गी पकड़ी और उसे हवा में लहराने लगा। इधर शेरनी भी उसे बिना नुकसान पहुंचाए चुपचाप खड़ी रही। अब शख्स मुर्गी को शेरनी की तरफ करता है तो वो लपकने के लिए आगे बढ़ती है। मगर शेरनी मुर्गी दबोच पाती, इससे पहले ही शख्स ने हाथ पीछे खींच लिया। अब शेरनी को उसकी ऐसी हरकत पर गुस्सा आ गया, मगर शख्स अभी भी कुर्सी पर आराम से बैठा है। वो दोबारा फिर ऐसा ही करता है। मानो वो शेरनी नहीं किसी डॉगी से मजाक कर रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी का भी दमाग घुमा देगा।

यहां देखिए वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि शेरनी जब ज्यादा आक्रामक हो गई तब शख्स ने मुर्गी हाथ से छोड़ दी। इधर महज मुर्गी मिलने के बाद शेरनी वापस जंगल में लौट गई। देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स अभी भी आराम से कुर्सी पर बैठा है। वो इतना भी नहीं करता है कि उठकर खड़ा भी हो जाए। शेरनी से मजाक करते हुए शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Shivam Kashyap नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हैरान करने वाले इस वीडियो नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article