वायरल न्यूज़

Video: लहंगा पहनकर नेशनल हाईवे पर डांस करती दिखी लड़की, घूरने लगे आते-जाते लोग, अंत में हुआ कुछ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 9, 2023, 05:59 PM IST

Dance Video: नेशनल हाईवे पर आती-जाती गाड़ियों के बीच लड़की का लहंगे में डांस करना लोगों को ठीक नहीं लग रहा है। आप वीडियो में एक बोर्ड भी देख सकते हैं, जिस पर दिल्ली, सोनीपत, मुरथल लिखा नजर आ रहा है।

Image

लड़की ने हाइवे पर किया डांस (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने लगे हैं। आप मॉल्स, मेट्रो और सड़क पर लोगों को रील्स बनाते देख सकते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़की नेशनल हाइवे पर लहंगा पहनकर नाचती दिख रही है। इस दौरान आते-जाते लोग लड़की को घूरते नजर आए।

वीडियो देखकर लड़की को ट्रोल कर रहे लोग

ऐसी पोशाक में नेशनल हाईवे पर आती-जाती गाड़ियों के बीच लड़की का डांस करना लोगों को ठीक नहीं लग रहा है। जहां एक तरफ आते-जाते लोग लड़की को घूरते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी लड़की की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर पायल गुप्ता ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। पायल गुप्ता ही वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि पायल गुप्ता के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पायल गुप्ता अपने अकाउंट पर अक्सर डांस वीडियो शेयर करते हैं। इस वीडियो में भी वह लहंगा पहनकर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में वह हिना फिल्म के 'आजा वे माही' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। आप वीडियो में एक बोर्ड भी देख सकते हैं, जिस पर दिल्ली, सोनीपत, मुरथल लिखा नजर आ रहा है। इससे यह पता चल रहा है कि वीडियो को दिल्ली-एनसीआर में ही रिकॉर्ड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article