Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं होती है। बल्कि कई बार यहां हमें सीखने को भी बहुत कुछ मिलता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो हैरान भी बहुत करेगा और सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। वीडियो सिखाएगा कि जब तक जीत का स्वाद ना चख लिया जाए तब तक जश्न नहीं मनाना चाहिए और कोशिश भी कम नहीं करनी चाहिए। मगर वायरल हो रहे एक वीडियो में इसका उल्ट देखने को मिला। इसमें दो धुरंधर जीत की दहलीज के पास पहुंचने के बाद भी हार गए। इस हार की वजह भी खुद ही रहे।
अति उत्साह से हुआ नुकसान
दरअसल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साइकिल रेसिंग का एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि दर्जनों लोग रेसिंग में शामिल हैं और जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी। इसमें एक ही टीम के दो धुरंधर बाजी मारते हुए नजर आते हैं। वो फिनिश लाइन के बिल्कुल करीब पहुंच गए। मानो अब जीत पक्की हो चुकी है और कोई उन्हें हरा नहीं पाएगा। फ्रेम में देखेंगे कि दोनों धुरंधर फिनिश लाइन के बिल्कुल करीब में जीत का जश्न मनाते हैं, मगर यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।
दरअसल जब दोनों जश्न में डूबे थे, तभी गोली की रफ्तार से उनके करीब से एक साइकिल गुजरी और शख्स जीत गया। इधर फिनिश लाइन पार करने से पहले ही जीत के जश्न में डूबे दोनों धुरंधरों को दूसरे पायदान से संतोष करना पड़ा।
इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो
वीडियो के आखिर में देखेंगे कि अति उत्साह की वजह से दूसरे नंबर पर आए दोनों शख्स का चेहरा देखने लायक होता है। मानो दोनों खुद को कोस रहे हों कि जीतने से पहले जश्न मनाकर कितनी बड़ी गलती कर दी। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
