Ajab Gajab News: कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, उनसे कोई बात पचती नहीं है। इसीलिए बच्चों के सामने कोई ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए, जिससे उन्हें समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़े। क्योंकि बच्चों में इतनी समझ नहीं होती है कि वे समझ सकें कि कौन सी बात किसे बतानी है या किससे शेयर करनी है। खैर बच्चे हैं किया भी क्या ही जा सकता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपको पता चल जाएगा, हम आपको ऊपर वाली कहानी क्यों समझा रहे थे। दरअसल, वायरल हो रहा ये फोटो एक बच्चे का होमवर्क का एक हिस्सा है। इस पेज पर बच्चे ने ऐसा कुछ लिखा दिया है, जिसे देखने के बाद कोई भी इंसान शॉक्ड हो जाएगा, उसका दिमाग ही काम करना बंद हो जाएगा। खासकर इस पोस्ट से बच्चे के माता-पिता को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।
ट्विटर पर ये फोटो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में बच्चे के होमवर्क हो रहा है, जिसे देख यूजर्स का भी काफी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई इसे पढ़ने के बाद तो मेरी हंसी रूक ही नहीं रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई कुछ भी कहो, बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं। इस पोस्ट पर अब तक 13 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस पोस्ट को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
