Lady Jawan Viral Video: हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है, जिसको लेकर सभी पर उनका खुमार देखने को मिल रहा है। ऐसे में काफी लोग ऐसे भी हैं, जो इंस्टाग्राम या फेसबुक जवान के गाने पर रील्स (Viral Video) बनाकर अपलोड कर रहे हैं। ऐसे में काफी लोग फेमस भी हो चुके हैं। जवान का लुक (सिर पर पट्टी बंधा हुई) लोगों के दिमाग पर इस कदर छाया हुआ है कि जहां देखो सब के सब जवान ही बनकर घुम रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक लड़की नजर आएगी, जो जवान के किरदार में खुद को ढालकर फिल्म के फेमस गाने 'बेकरार करके हमें यूं ना जाइए' पर डांस करती नजर आ रही है। बिल्कुल वैसे ही जैसे फिल्म में शाहरुख ने मेट्रो वाला सीन दिया है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।
मेट्रो में नजर आई लेडी जवान
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये है असली लेडी जवान। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़की का कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई है, जो काबिल-ए-तारीफ है। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख 97 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '_sahelirudra_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
