वायरल न्यूज़

Video: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आई मूंगफली बेचने वाली बच्ची, सुनकर इंग्लिश के विद्वान भी चौंक जाएंगे

Viral Video: आप देख सकते हैं कि वह एक कार वाले को मूंगफली और चने बेचती दिख रही है। इस दौरान वह कार वाले से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही है। लड़की कार वाले को अपना परिचय भी बताती है और य​​ह भी बताती है कि वह कहां की रहने वाली है।

Image

पाकिस्तानी लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। कई वीडियो लोगों के होश उड़ाने वाले होते हैं तो कुछ वीडियो लोगों के दिल जीतने वाले होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें दिख रहे शख्सियत की लोग तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जो लोगों के दिल जीत रहा है।

वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप

वायरल वीडियो में आपको एक लड़की नजर आ रही होगी। आप देख सकते हैं कि वह एक कार वाले को मूंगफली और चने बेचती दिख रही है। इस दौरान वह कार वाले से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही है। लड़की कार वाले को अपना परिचय भी बताती है और यह भी बताती है कि वह कहां की रहने वाली है। लड़की बताती है कि उसका नाम शुमैला है। वह पेशावर की रहने वाली है। बता दें कि पेशावर पाकिस्तान में है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक बार कार वाला उससे पूछता है कि वह क्या बेच रही है। इसके बाद लड़की बड़े ही मजेदार अंदाज में अंग्रेजी में बोलती है कि 'आपके पास आंखें हैं आप देख सकते हैं।' लड़की के इस जवाब को सुनकर आप चौंक जाएंगे। लड़की जिस अंदाज में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती रही है, उसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो को Bilal Hassan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article