वायरल न्यूज़

बाप रे : रोजाना 40 किमी साइकिल चलाता है ये शख्स, इमोशनल कर देने वाली है कहानी, सुनकर आंसू आ जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 01:43 PM IST

पंजाब के पटियाला शहर के एक लड़के की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जो डिलीवरी बॉय का काम करता है। यह लड़का हर रोज 40 किमी तक साइकिल चलाता है।

Image

पटियाला का स्विगी डिलीवरी बॉय सौरभ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रूलाने वाली है इस लड़के की कहानी
  • हर रोज 40 किमी चलाता है साइकिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Swiggy Delivery Boy Emotional Story: कहते हैं सपनों को वही पूरा कर सकता है, जिसने अपने कंफर्ट को त्याग दिया हो। दुनिया में काफी लोग ऐसे देखने को भी मिलते हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी कुछ करते भी हैं। वो अपने सपने को पूरा करने के लिए हर कुछ कर गुजरने के लिए भी तैयार रहते हैं। कलाम साहब ने भी कहा था कि 'सपने वो नहीं, जो हम नींद में देखते हैं बल्कि सपने वो होते हैं, जो हमें सोने नहीं देते। कुछ ऐसी ही कहानी पटियाला के एक लड़के की भी है, जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी।

पंजाब प्रांत के पटियाला शहर के रहने वाले इस लड़के का नाम सौरभ भारद्वाज बताया जा रहा है। सौरभ शाम 4 बजे से रात के 11 बजे तक फूड डिलीवरी का काम करता है। ऐसे में वह हर दिन करीब 40 किमी तक साइकिल चलाता है। सौरभ का कहना है कि वह आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता एक फोटोग्राफर हैं, जिससे उनकी ज्यादा कमाई नहीं होती। अब ऐसे में घर चलाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसीलिए सौरभ घर की जिम्मेदारी को समझते हुए फूड डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।

पटियाला का स्विगी डिलीवरी बॉय सौरभ की इमोशनल कहानी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भगवान करें ऐसा बेटा हर घर में पैदा हो, जो अपनी जिम्मेदारी को समझे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपके इस काम के लिए आपको सैल्यूट है, आप भविष्य में जरूर कामयाब होंगे। इस वीडियो पर अब तक 43 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Hatindersinghr3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article