Ajab Gajab: 333 रुपए की चेक और नीलामी में मिले 90 लाख, इस खास वजह ने बढ़ा दी वैल्यू

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 12:50 PM IST

एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स का साइन किए हुए एक चेक की नीलामी हुई है, जो महज 4.01 डॉलर का है यानी करीब 333 रुपए। अब चेक की नीलामी 90 लाख में हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 333 रुपए का चेक हुए नीलाम
  • नीलामी में मिले 90 लाख रुपए
  • स्टीव जॉब्स ने किया था साइन

Steve Jobs Signed Check: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के बारे में तो आप सभी जानते हैं, इससे काफी लोग परिचित भी होंगे। इसके पुराने प्रोडक्ट की नीलामी भी होती रहती है, जिसके चलते एप्पल कंपनी और उसके फाउंडर स्टीव जॉब्स भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसका दूसरा कारण भी है कि वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माने जाते हैं। हाल ही में उनका एक चेक काफी वायरल हो रहा है, इस चेक पर उनके हस्ताक्षर भी है, जो महज 4.01 डॉलर का है, जो कि लगभग 333 रुपए के बराबर है। इंटरनेट मीडिया में इस खबर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।

दरअसल, वायरल हो रहे स्टीव जॉब्स के इस साइन किए चेक की नीलामी की गई है, जिसे लाखों रुपए में नीलाम किया गया है। इसके लिए कंपनी को 1,06,985 डॉलर यानी कि करीब 89,18,628 रुपए मिले हैं। ऑक्शन में अंदाजा लगाया था कि इस चेक की नीलामी 25 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) तक जा सकती है। यह चेक 23 जुलाई 1976 का है, जो एप्पल कम्प्यूटर कंपनी (Apple Computer Company) की ओर से जारी किया गया है।

End of Feed