वायरल न्यूज़

ट्रेन नहीं आई तो पति को ही पटक दिया, पत्नी का ये वायरल VIDEO देखकर हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 20, 2024, 01:41 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में पत्नी-पत्नी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए नजर आते हैं। मगर जब ट्रेन नहीं आई तो पत्नी काफी गुस्सा हो गई और पति को उठाकर पटक दिया।

Image

वायरल हुआ पति-पत्नी के बीच लड़ाई से जुड़ा वीडियो। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया में पति-पत्नी के झगड़े से जुड़े हर रोज ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कई बार पति पर तरस आता है तो कभी पत्नी की हालत पर दया आती है। मगर कभी झगड़े से जुड़ा ऐसा वीडियो देखा है जो हंसा-हंसाकर दिमाग की नसें भी हिला दे? यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जो आपको शायद पूरा दिन हंसने पर मजबूर कर देगा। वायरल वीडियो रेलवे स्टेशन से जुड़ा है यहां पति-पत्नी ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं।

ट्रेन नहीं आई तो पत्नी को आया गुस्सा

मगर जब ट्रेन नहीं आई तो एकाएक ऐसा कुछ हुआ कि दोनों आपस में ही झगड़ने लगे। दोनों के झगड़े में पत्नी अपने पति पर भारी पड़ती है। इसमें देखेंगे कि पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने पति को उठाकर पटक दिया। पत्नी इसके बाद भी शांत नहीं होती है, उसने जमीन पर पड़े पति की फिर बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि पति-पत्नी के झगड़ से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर rkjatav3322 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक भी बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article