कब समझेंगे लोग? चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में जाते-जाते बची जान, VIDEO वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ते यात्रियों का वीडियो वायरल है। बुजुर्ग महिला और बच्चे की जान जोखिम में पड़ते देख लोगों ने रेलवे सुरक्षा और ऑटोमैटिक दरवाजों की मांग उठाई।

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में लोग कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। स्टेशन पर ट्रेन छूटने लगे तो कुछ लोग उसके साथ दौड़ने लगते हैं और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी इसी तरह की लापरवाही दिखाता है। वीडियो में कुछ लोग चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला और एक छोटा बच्चा भी दिखाई देता है। जहां जरा-सी चूक से बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

passengers boarding moving train viral video

चलती ट्रेन में चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल (X/@GemsOfRailway)

चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ते रहे लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को @GemsOfRailway नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ लोग अब भी उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला हाथ में बैग लेकर ट्रेन के साथ दौड़ती दिखाई देती है। उसके पीछे एक व्यक्ति भी नजर आता है, जो उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। ट्रेन के अंदर से कोई हाथ बढ़ाकर महिला को खींचने की कोशिश करता दिखता है। इसी दौरान एक छोटा बच्चा भी वहां मौजूद है। लोग जल्दी-जल्दी चढ़ने के लिए आवाज लगाते हैं। कोई बैग अंदर देने को कहता है, तो कोई जल्द आने के लिए बोलता है। यह पूरा नजारा काफी खतरनाक दिखाई देता है। अगर किसी का पैर फिसल जाता या वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

End of Feed