वायरल न्यूज़

Zoo घूमने आई लड़की को शेर ने दबोचा, आगे जो हुआ वह Video में खुद देख लें आप

सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, ये बात हर उस स्थिति के लिए कही जाती है, जहां कोई खतरा हो। हाल में इसी बात को सिद्ध करता एक वीडियो इस वक्तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद शेर ने एक लड़की पर हमला बोल दिया और उसे अपने पंजों से दबोच लिया।

Image

पिंजरे में बंद शेर ने किया बच्ची पर हमला (X/@Crazymoments01)

जब भी आप चिड़ियाघर घूमने जाते हैं तो आपको यह सख्त चेतावनी दी जाती है कि जंगली जानवरों के पिंजरे के पास ना जाएं। ऐसा करना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। लेकिन कुछ लोग इस सारी बातों को अनसुना कर उन जंगली जानवरों के पिंजरे के पास जाकर उनकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। यही लापरवाही एक परिवार को तब भारी पड़ी, जब पिंजरे में बंद एक शेर ने उनकी बच्ची को अपने पंजे से दबोच लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शेर के पिंजरे के पास जाकर फोटो क्लिक कर रही थी फैमिली

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची और उसकी फैमिली शेर के पिंजरे के पास जाकर उसकी तस्वीर अपने फोन के कैमरे में कैद कर रही है। इतने में शेर उग्र हो जाता है और बच्ची पर हमला बोलते हुए उसके पैर को अपने पंजे से दबोच लेता है। बच्ची रोने लगती है, उसके पिता उसके पैर को शेर के पंजे से छुड़ाने की कोशिश करने लगते हैं। गनीमत थी कि शेर पिंजरे में कैद था और उसकी पहुंच लड़की तक नहीं थी, वरना कोई भी अनहोनी को टाल नही पाता।

पिता ने बचाई बेटी की जान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर उस बच्ची को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसके पिता अपनी पूरी ताकत लगाकर अपनी बच्ची को बचाने में लगे हए हैं। शुक्र है कि शेर के पंजे में बच्ची का पैंट ही आ पाया था जिससे वह बच निकली। इस खौफनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Crazymoments01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख लोगों ने देखा और 38 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने परिवार की लापरवाही पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, कई लोगों ने बच्ची के बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। जबकि कुछ लोगों ने बच्ची के पिता की बहादुरी की खूब तारीफ की और कहा कि उसके पिता ने इस स्थिति को अच्छे से संभाला और बिना घबराए अपनी बेटी को बचा लिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article