Paris Olympic 2024: ओलंपिक के बीच खिलाड़ी ने घुटने पर बैठकर किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखकर दिल हार बैठेंगे

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जेंटीना टीम का फोटो सेशन चल रहा था। इस बीच पाबलो सिमोनेट नाम के अर्जेंटीना के मेन्स हैंडबॉल टीम के खिलाड़ी अपने ही देश की खिलाड़ी मारिया कैंपॉय को प्रपोज करने लगते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल
  • साथी खिलाड़ी को प्रपोज करने का वीडियो
  • ओलंपिक से आया सबसे प्यारा वीडियो

Viral Video: ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के खिलाड़ी फ्रांस की राजधानी पेरिस में जुटे हुए हैं। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में ही एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। दरअसल, अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी ने सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड और साथी खिलाड़ी को सबके सामने प्रपोज कर दिया। इस प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

proposal

साथी खिलाड़ी ने किया प्रपोज (इंस्टाग्राम)

End of Feed