वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है लंबा-चौड़ा जिराफ, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 28, 2024, 12:00 PM IST

Optical Illusion Puzzle: वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर आसान होने के साथ मुश्किल भी है। तस्वीर जंगल की है जिसमें एक जगह पर जिराफ छिपकर खड़ा है। नेटिजन्स को उसी जिराफ को खोजने का चैलेंज मिला है।

Image

तस्वीर में सामने ही खड़ा है जिराफ। (Photo/X.com)

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसी तस्वीर शेयर की जाती हैं, जिन्हें हल करना आसान और मुश्किल दोनों होता है। कई बार आसान नजर आ रही तस्वीर को हल करने में खासी मुश्किल हो जाती है। कई बार सवाल का जवाब सामने ही होता है, मगर फिर भी हमारी आंखें उसे नहीं ढूंढ पाती हैं। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। तस्वीर सूख चुके जंगल से जुड़ी है। इसमें सूखे पड़े और पौधे नजर आते हैं। मगर यकीन नहीं करेंगे कि इसी जंगल की तस्वीर में एक लंबा-चौड़ा जिराफ भी छिपा है।

दस सेकंड का चैलेंज

मजेदार है कि लोग इतने विशाल जिराफ को भी तस्वीर में नहीं खोज पा रहे हैं। नेटिजन्स को जिराफ खोजने के लिए 10 सेकंड से 60 सेकंड का चैलेंज दिया गया। इसमें कुछ इस चैलेंज को पूरा कर पाए तो कुछ लोगों को काफी समय बाद भी छिपा हुआ जिराफ नहीं दिखा। अगर आप भी खुद की नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको दस सेकंड में बताना होगा कि आखिर तस्वीर में जिरफा कहां छिपा हुआ है

यहां नीचे देखिए तस्वीर

Viral Eye Puzzle

तस्वीर में ढूंढकर दिखाइए जिराफ।

क्या आपको तस्वीर में छिपा हुआ जिराफ दस सेकंड में नजर आ गया है। या फिर अभी तक भी छिपे हुए जिराफ को नहीं खोज पाए हैं। अगर जवाब हां है तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है जिराफ

Optical Illusion

लाल घेरे में देखिए छिपा हुआ जिराफ।

देख लिया ना तस्वीर में जिराफ ऐसी जगह खड़ा है जिसे खोजना आसान होने के साथ थोड़ा मुश्किल भी था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article