Papa Ki Pari Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे-ऐसे नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ मामलों पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक 'पापा की परी' ने ऐसा कांड किया, जिसका वीडियो (Papa Ki Pari Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Funny Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
लड़कियों के साथ तो खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर पापा की परियां छाई रहती हैं। पापा की परियों का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनपर लोग जमकर मजे लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी पापा की परी के साथ जो हुआ, उसने महफिल लूट ली। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की अनोखे अंदाज में बाइक चलाते हुए जा रही है। लड़की के आगे कई लोग बाइक चला रहे होते हैं। अचानक लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। लड़की किसी तरह बाइक को संभालने की कोशिश करती है। लेकिन, लाख कोशिश के बावजूद वो बाइक को नहीं संभाल पाती है और बीच सड़क बुरी तरह गिर पड़ती है। बाइक पर एक और लड़की बैठी होती है, वो भी काफी बुरी तरह नीचे गिर पड़ती है। यह अजीबोगरीब मामला कैमरे में कैद हो गया।
'पापा की परी' का मजेदार वीडियो
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'gujju_b0y' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस झन्नाटेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि पापा की परी के साथ खेल गया है। किसी का कहना है कि लड़कियों ने नाक कटवा दिए। कुछ का कहना है कि अब दोबार कभी बाइक नहीं चलाएंगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
