वायरल न्यूज़

अरे बाप रेः रिश्तेदार ने लगाया दूल्हे के माथे पर नोट, फिर अचानक शुरू हो गई लात-घूसों की बारिश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 07:04 PM IST

Groom Fight Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है,जिसमें एक दूल्हा बारात में आए रिश्तेदार को पीटने लगता है। दरअसल, रिश्तेदार दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाता है, जो नीचे गिर जाता है। नीचे से उठाकर रिश्तेदार फिर से लगाने की कोशिश करता है, तभी दूल्हा लात-घूसों का बारिश कर देता है।

Image

गुस्सैल दूल्हे ने रिश्तेदार पर बरसाए लात-घूसे (Image Credit - somalisnaps/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने जैसे ही मारी दुल्हन के साथ एंट्री
  • रिश्तेदार ने चिपकाया माथे पर नोट
  • फिर जमकर चला लात-घूसा

Groom Fighting With Guest: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के कई वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहे हैं। इस बीच शादी का ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने पर आप देखते ही रह जाएंगे। यह वीडियो काफी मजेदार वीडियो है। यह वीडियो अफ्रीका है, जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के सामने ही एक रिश्तेदार को लात मार देता है। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन को नाचते हुए भी देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा दुल्हन के नाचने के बाद उसकी सहेली आती है और फिर एक रिश्तेदार दूल्हे के माथे पर नोट लगाता है, जिसे पहले तो दूल्हा नाराज हो जाता है और फेंक देता है। लेकिन रिश्तेदार द्वारा दोबारा यही हरकत करने पर गुस्सैल दूल्हा उसे लात मार देता है। इस बीच पास में खड़ी दुल्हन शरमा जाती है और फिर दुल्हन और सभी लोग मिलकर दूल्हे को रोकने की कोशिश करते हैं।

गुस्सैल दूल्हे ने रिश्तेदार पर बरसाए लात-घूसे

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने कई सारे मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि 'पैसों को सिर पर चिपकाने से पहले सभी रिश्तेदार ध्यान दें'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बाप रे, इतना गुस्सा। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'somalisnaps' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article