वायरल न्यूज़

Elephant Dance Video: रजनीकांत का गाना बजते ही पैर उठाकर नाचने लगा हाथी, लोगों को याद आ गईं तमन्ना भाटिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 1, 2024, 06:18 PM IST

Hathi Ka Dance: सोशल मीडिया पर हाथियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही रजनीकांत का गाना 'कावल्या' बजना शुरू होता है, हाथी अपना पैर उठाकर मजेदार अंदाज में ना​​चने लगता है।

Image

हाथी का डांस (इंस्टाग्राम)

Elephant Dance Video: बहुत कम लोगों ने हाथी को डांस करते देखा होगा। हाथी जंगल का सबसे शांत रहने वाला और समझदार जानवर होता है। हाथी को इंसानों का साथी भी समझा जाता है। कई बार वह इतनी समझदारी भरा काम कर देते हैं, जिसे देखकर लोग हाथी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। सोशल मीडिया पर हाथियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियो देखकर यूजर्स का दिल गदगद हो जाता है।

वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक हाथी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करता दिख रहा है। इस डांस वीडियो को देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही रजनीकांत की नई फिर जेलर का गाना 'कावल्या' बजना शुरू होता है, हाथी अपना पैर उठा-उठाकर मजेदार अंदाज में सड़क पर ही नाचने लगता है। इस दौरान हाथी बहुत ही प्यारा कॉस्ट्यूम पहना नजर आता है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। वीडियो देखकर लोगों को 'कावल्या' गाने पर डांस करती हुई एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया याद आ गई हैं। एक यूजर ने तो वीडियो देखकर कह दिया कि हाथी तमन्ना भाटिया की तरह ही डांस कर रहा है। वीडियो को _anil.arts_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि तीन दिन पहले शेयर किए गए वीडियो को अब तक 66 लाख लोगों ने लाइक कर दिया है। वहीं वीडियो को करोड़ों यूजर्स ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article