वायरल न्यूज़

Viral: बच्चों की तरह अंगूर खाता दिखा पांडा, लोगों को इतना पसंद आया वीडियो, बोले - सो क्यूट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 14, 2024, 11:08 AM IST

ट्विटर पर पांडा के बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस वीडियो में पांडा एक महिला के हाथ अंगूर खाता नजर आ रहा है, जिसमें वह बड़ा क्यूट लग रहा है।

Image

बच्चों की तरह अंगूर खाते हुए पांडा का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंगूर खाता नजर आया पांडा
  • बेहद ही क्यूट लगा पांडा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cute Panda Viral Video: इंटरनेट पर एनिमल्स के वीडियो हर रोज वायरल होते रहते हैं, जो बेहद मजेदार होते हैं। इन वीडियोज को देखकर मन भी काफी प्रसन्न हो जाता है। ऐसे वीडियोज में जानवरों के काफी कूल अवतार देखने को मिलते हैं, जिनमें वे बेहद क्यूट नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पांडा बच्चों की तरह अंगूर खाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी हर्षोल्लासित हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला पांडा के बच्चे को अंगूर खिला रही है, वो भी अपने हाथों से। ऐसी बच्चों की तरह अंगूर खाते हुए पांडा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और तो और लोगों द्वारा भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा बेबी पांडा काफी क्यूट लग रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

बच्चों की तरह अंगूर खाते हुए पांडा का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पांडा वाकई में बेहद क्यूट जानवर होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है किे बिल्कुल छोटे बच्चों की तरह खा रहा है, जैसे एक मां अपने बच्चे को खिला रही हो। इस वीडियो पर अब तक 4.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इस पर अब तक 72 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 9 हजार से अधिक बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article