Longest Drawing World Record: दुनिया में लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं है। ऐसे में अक्सर लोगों के कोई न कोई टैलेंट सामने जरूर आते रहते हैं। इनमें से कुछ के टैलेंट ऐसे ही रह जाते हैं लेकिन कुछ के टैलेंट इतने जबरदस्त होते हैं, जिसके लिए उनका नाम दुनियाभर में होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसके लिए इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उसके टैलेंट की तारीफ करेंगे।
दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चीनी शख्स ने चीन की दीवार पर दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाता दिख रहा है। ये ड्रॉइंग उसने चीन की दीवार की सीढ़ियों पर बनाए हैं, जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
दुनिया की सबसे लंबी ड्रॉइंग बनाकर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनके रिकॉर्ड और मेहनत के लिए 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि सर इसके लिए कितने मार्कर लगे हैं। इस वीडियो पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।
