Viral Video: पाकिस्तानी महिला ने नान के साथ कर दिया ऐसा खिलवाड़, देखकर भन्ना जाएगा दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 14, 2024, 04:16 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नान को धोती नजर आ रही है और फिर उसके बाद उसे घी में फ्राई खाने के लिए तैयार कर रही है। ऐसे में यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नान धोती दिखा पाकिस्तानी महिला
  • नान धोने के बाद खाने के लिए प्लेट में सजाया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Washing Naan Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में कुछ लोग फेमस होने के लिए ऐसी-ऐसी तरकीब निकालने लगे हैं, जिसे देखकर यूजर्स का भी माथा गरम हो जाता है और वे अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। लेकिन भैया इससे क्या ही होगा, सामने वाला तो फेमस हो गया और उसका वीडियो भी चर्चा में आ गया। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी आपको देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भन्ना जाएगा।

Washing Naan Viral Video

नान धोती हुई महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला ने नान को पानी में धोती नजर आ रही है और फिर उसे तेल या घी में फेंक रही है और फिर खाने के लिए परोस रही है। लेकिन उसकी यह कलाकारी लोगों को काफी खटक रही है। लोगों का कहना है कि भाई रोटी को भला कौन धोकर खाता है। लेकिन अब मार्केट में नाना प्रकार के डिशेज भी निकल चुके हैं तो कुछ कहा भी नहीं जा सकता। हालांकि, महिला द्वारा तैयार किया गया ये खतरनाक सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो शेयर करने वाली महिला पाकिस्तान के कराची शहर से है।

End of Feed