Valentines Day Funny Video: आशिकों के दिन कहे जाने वाले वैलेंटाइन के दिन भी अगर किसी गर्लफ्रेंड ना मिले, तो उसका दर्द अलग लेवल का होता है। ऐसे में इस वीडियो (Viral Video) सिंगल लोगों के लिए कमाल का है, जिसे देखने के बाद आपको गर्लफ्रेंड की कमी महसूस नहीं होगी और हंसी जो आएगी, वो अलग ही है। इस वीडियो में शख्स ने गर्लफ्रेंड ना होने पर मार्केट जाकर कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Surfing World Record) में एक शख्स मार्केट जाता है और फिर दुकान के बाहर के रखे एक पुतले के साथ फोटो क्लिक करवाता है। इस दौरान उसके हाथ में एक छोटे बच्चे का पुतला भी है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि अब परिवार पूरा हो गया है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
गर्लफ्रेंड ना मिलने पर शख्स ने पुतले के साथ खिचवाई फोटो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब गर्लफ्रेंड की जरूरत नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़की हां बोले या ना बोले, अब कोई फर्क नहीं पड़ता। इस वीडियो को अब तक 1.9 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'rvcjinsta' के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
