वायरल न्यूज़

Optical Illusion: मशरूम के बीच छिपा है सेब, मगर नजरों के बादशाह ही खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 14, 2024, 04:09 PM IST

Optical Illusion: खुद को नजरों का किंग समझने वालों के लिए एक जबरदस्त तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। तस्वीर में एक जगह सेब रखा हुआ है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में नजर के ठीक सामने सेब है, जिसे खोजना आसान नहीं है। (फोटो- सोशल मीडिया)

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। ये तस्वीरें सीधे हमारे दिमाग और आंखों को चुनौती देती हैं, क्योंकि इन्हें हल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसी तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें बाज सी पैनी निगाह रखने वालों को देख पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिमाग के साथ अपनी आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। तस्वीर में कहीं पर एक सेब रखा हुआ है, जिसे आपको खोजकर दिखाना है।

तस्वीर में छिपा है एक सेब

सामने आई तस्वीर में देखेंगे कि एक बुजुर्ग छोटे बच्चों के साथ जंगल में हैं। वो जंगल से मशहूर इकट्ठा करके इन्हें टोकरी में रख रहे हैं। इस काम में बच्चे भी उनकी भरपूर मदद करते हैं। जमीन पर बिखरे हुए मशरूम को भी आसानी से देख सकते हैं। मगर बताया जाए कि इसी जंगल में कहीं पर एक सेब भी रखा है। मगर मजाल है कि कोई उस सेब को खोजकर दिखा दे। अगर आप समझते हैं कि आपकी नजर बाज से तेज हैं तो आराम इसे हल करने लेंगे। उस सेब को खोजने के लिए आपको पूरे 30 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर दिए गए समय में आपने उस सेब को खोज लिया तो सचमुच आपको नजरों का बादशाह माना जाएगा। अगर अभी तक सेब को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। हम आपको बताएंगे तस्वीर में किस जगह है।

यहां नीचे देखिए रिजल्ट

Result

Result

देख लिया ना तस्वीर में सेब ऐसी जगह रखा हुआ था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। मगर नजरों के बादशाहों के लिए सेब खोजना उतना मुश्किल नहीं रहा होगा।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article