Pakistani Singer Shazia Manzoor Viral Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बारे में आप सभी जानते ही होंगे। यहां के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे जिस भी शख्स ने देखा, वह हैरान रह गया। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो लाइव शो पब्लिक डिमांड की है। जहां शो में आईं पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर ने कॉमेडियन को चाटा जड़ दिया।
पाकिस्तानी सिंगर ने कॉमेडियन को जड़ दिया चाटा (Photo Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी सिंगर कॉमेडियन को थप्पड़ मारती दिख रही हैं और काफी खरी-खोटी भी सुना रही हैं। ये पूरा मामला लाइव शो के दौरान हुआ, जो कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, पाकिस्तानी कॉमेडियन शेरी नन्हा गायिका शाजिया मंजूर से हनीमून को लेकर सवाल करते हैं। इस पर गायिका आग-बबूला हो जाती हैं और कॉमेडियन को चाटा जड़ देती हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी सिंगर ने कॉमेडियन को जड़ दिया चाटा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान के लाइव शो में यह आम बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये सिर्फ पाकिस्तान में ही देखने को मिल सकता है। इस वीडियो को अब तक 5.56 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
