वायरल न्यूज़

मोहब्बत या पागलपन! प्रेमिका के कहने पर माइनस 25 डिग्री में सजाया मंडप, बर्फबारी के बीच कपल ने लिए सात फेरे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 1, 2024, 08:56 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात का एक कपल हिमाचल के स्पीति वैली में डेस्टिनेशन वेडिंग करता नजर आ रहा है। यह नजारा इसलिए खास है, क्योंकि यहां का तापमान माइनस 25 डिग्री है।

Image

माइनस 25 डिग्री में गुजरात के कपल ने लिए सात फेरे (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पीति वैली में कपल ने की डेस्टिनेशन वेडिंग
  • माइनस 25 डिग्री में लिए सात फेरे
  • बर्फबारी के बीच हुए मंत्र-उच्चारण

Destination Wedding At -25 Degree: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में न जाने कितने दिल इस सीजन में एक हो गए। इस बीच कुछ ऐसे भी कपल थे, जिनकी मस्ती और पागलपंती ने उनके विवाह को एक अनोखी शादी में बदल दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही अनोखी शादी का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपने पार्टनर के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में गुजरात के एक कपल ने हिमाचल के स्पीति वैली में डेस्टिनेशन वेडिंग की। लेकिन ये कोई आम शादी नहीं थी, ये अब तक की सबसे अनोखी शादी है। शादी के समय स्पीति वैली का तापमान माइनस 25 डिग्री था और यहां बर्फबारी हो रही थी। इस बीच गुजराती कपल ने सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं। वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि कैसे दोनों कांप रहे हैं और हाथ में ग्लब्स भी पहने हुए हैं।

माइनस 25 डिग्री में गुजरात के कपल ने लिए सात फेरे

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह काफी सुंदर और यादगार पल है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि अब स्पीति को खराब ना करो, ये सब बाहर तक ही रखो। इस वीडियो को अब तक 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@iAjay_Banyal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article