Viral Video: पाकिस्तानी सिंगर ने कैलाश खेर का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, आवाज सुन मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 19, 2024, 09:06 AM IST

इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर का गाना गाता नजर आ रहा है। उसकी गायकी देख आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी सिंगर ने गाया बॉलीवुड गाना
  • कैलाश खेर का गाना गाकर मचाया तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Singer Jaffer Shah Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर सइयां सॉन्ग गाने का चैलेंज चल रहा है। काफी लोग इस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए इस गाने को गाते हुए अपना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सिंगर का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे पिछले साल का है। इस वीडियो में दिख रहे पाकिस्तानी सिंगर का नाम जफर शाह है, जो पाकिस्तान का एक जाना-माना सिंगर है।

Pakistani Singer Jaffer Shah

पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का पॉपुलर गाना (फोटो साभार - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जफर ने बेहद ही खूबसूरती से इस गाने को गाया है। बता दें, ये गाना कैलाश खेर के सबसे सुपरहीट गानों में से एक सइयां सॉन्ग है, जो सुपर-डुपर हीट रही थी। इस गाने को सुनने के बाद आपको अब भी लगेगा, जैसा ये अभी नया हो। ये गाना इतना हार्ड है कि लोगों ने इसे ट्राई किया लेकिन कैलाश खेर जैसा कोई गा न सका। ऐसे में इस पाकिस्तानी सिंगर का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। आप भी इसकी आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

End of Feed