Bride Jumped From First Floor: इन दिनों शादी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हे और दुल्हन के कई हैरतअंगेज कारनामे आप देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो (Viral Video) को काफी शेयर भी कर रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि दुल्हन तो स्टंटबाज निकली। इसे तो खतरों के खिलाड़ी में होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन नजर आ रही है, जो अपनी शादी में कुछ अनोखा व नया करने की सोच रही थी। इसके लिए उसने जो तरीका अपनाया, उसे देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। दरअसल, दुल्हन ने शादी में पहुंचने के लिए पहली मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे कूदने की सोची और उसने ऐसा किया भी। ऐसे में उसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
पहली से दुल्हन के जम्प करने का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो कमाल ही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लगता है इसने खतरों के खिलाड़ी को सीरियस होकर देख लिया था। इस वीडियो पर अब तक हजार के आसपास लाइक आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_weddings_pictures' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
