वायरल न्यूज़

Eye Test: पांडा की इस खूबसूरत तस्वीर में छिपा है तीन अंतर, अगर ढूंढ लिया तो कहलाएंगे 'कैप्टन मिलर'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 18, 2024, 05:27 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें आपको पांडा नजर आएगा। इस तस्वीर में से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 18 सेकंड का समय भी मिला है।

Image

क्या आपको नजर आया तीन अंतर? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड का समय

Brain Teaser Eye Test: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन सभी तस्वीरों को सॉल्व करने के लिए चैलेंज भी दिया जाता है, जिसके लिए कुछ समय भी निर्धारित किए जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अगर आप ब्रेन टीजर की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral News) की गुत्थी सुलझा देते हैं तो आप खिलाड़ी कहलाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें आपको एक क्यूट पांडा नजर आएगा, जिसकी दो तस्वीरें दी गई है। इन दोनों तस्वीरों में अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 18 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे पजल को सॉल्व करने से आपको आपके आईक्यू लेवल (IQ Level) का भी पता चल सकता है। तो क्या आप इतने समय में इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? हालांकि, कहा जा रहा है कि बच्चों को ऐसी तस्वीरें सॉल्व करनी चाहिए, इससे उनका पढ़ाई में ध्यान केंद्रित होता है और दिमागी विकास भी होता है।

Optical Illusion Eye Test Solution

पांडा की इस तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ तीन अंतर

पांडा की इस तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ तीन अंतर

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Eye Test) में अगर आपको तीन अंतर नजर आ गया हो तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर नहीं आया हो या फिर आप काफी देर से कोशिश कर रहे हो तो आपको सफलता ना मिली हो तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको लाल सर्कल नजर आएगा। यहां आपको तीन अंतर नजर आ जाएगा। अब आप चाहे तो इस तस्वीर को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article