वायरल न्यूज़

Pakistani Mirzapur: इंटरनेट पर पाकिस्तानी मिर्जापुर की टीजर वायरल, इमरान बने मुन्ना तो गुड्डू पंडित बन नवाज ने जीता दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 12, 2024, 08:59 AM IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान इलेक्शन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आपको मिर्जापुर सीरीज की याद आ जाएगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ये मिर्जापुर का पाकिस्तानी वर्जन लगेगा, जो कमाल का है।

Image

मिर्जापुर का पाकिस्तान वर्जन हुआ वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

Pakistani Mirzapur Viral Video: पाकिस्तान में चुनाव का माहौल चल रहा है। नवाज शरीफ और इमरान खान को मुख्य नेता के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी चुनाव से जुड़ा एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इसमें आप मिर्जापुर के पाकिस्तान वर्जन को देख पाएंगे, जिसमें पड़ोसी मुल्क के प्रमुख नेता नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Pakistani Mirzapur Viral Video) में पाकिस्तानी आर्मी के चीफ, नवाज शरीफ और इमरान खान नजर आएंगे। इस वीडियो में सभी को कुछ न कुछ कैरेक्टर से जस्टिफाई किया गया है और मिर्जापुर के लिप्सिंग वाले डॉयलॉग भी है, जो गजब है। आप देख सकते हैं कि इसमें नवाज शरीफ गुड्डू भैया और इमरान खान मुन्ना भैया बने हुए नजर आ रहे हैं और डॉयलॉग भी काफी शूट कर रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

मिर्जापुर का पाकिस्तान वर्जन हुआ वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये बढ़िया था गुरु। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि इस बार का चुनाव काफी मजेदार होने वाला है। इस वीडियो को अब तक 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@nailainayat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article