Ajab Gajab: नमक से बनी है इस अनोखे होटल की दीवार, चाट कर चेक करते हैं लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 10, 2024, 01:18 PM IST

दक्षिण अमेरिका के कोलचानी में स्थित होटल पैलासियो डि साल दुनिया का सबसे अनोखा होटल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये होटल नमक से बना हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नमक से बना है ये होटल
  • दक्षिण अमेरिका में स्थित है ये अनोखा होटल
  • दीवारों को चाट कर चेक करते हैं लोग

Ajab Gajab News: दुनिया इतनी खूबसूरत और अनोखी है कि इसकी तुलना किसी से कभी की नहीं जा सकती। यहां कदम-कदम पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा, जिसे देखने के बाद आंखें चौंधिया सी जाती है। ये अनोखी चीजें दुनिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं। इन स्थानों का अतरंगी रूप ही इन्हें अनोखा और खास बनाता है। इनमें स्थान, इमारत और भी बहुत सारी चीजें शामिल हैं।

इन्हीं में से एक है - होटल पैलासियो डि साल। ये होटल दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत में स्थित है, जो कोलचानी इलाके में आता है। यह एक रिसॉर्ट है, जो पृथ्वी के सबसे विशाल नमक के मैदान पर स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में फर्नीचर, दीवार, फ्लोरिंग और मूर्तियां सबकुछ नमक का ही बना है। यहां तक इस होटल में खाना भी केवल नमक का ही मिलता है, जो लोगों को हैरत में डाल देता है।

End of Feed