वायरल न्यूज़

Dance Video: किंग खान का जबरा फैन का निकला ये शख्स, भारी भरकम शरीर होने के बावजूद किया खतरनाक डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 24, 2024, 08:42 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी शख्स का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी शख्स की एनर्जी की जमकर तारीफ करेंगे।

Image

पाकिस्तानी शख्स के डांस का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरूख का फैन निकला पाकिस्तानी शख्स
  • छैया-छैया गाने पर किया कमाल का डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Dance Viral Video: पाकिस्तान से कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें शादियों और उसमें होने वाले डांस के वीडियो होते हैं। इनमें अधिकतर बॉलीवुड के गाने ही बजते हैं, जिस पर वे लोग डांस करते नजर आते हैं। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स डांस करता दिख रहा है, उसके डांस को देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी शख्स शाहरूख खान के फेमस गाने 'छैया-छैया' गाने पर डांस कर रहा है, जो गजब का है। इस शख्स का वजन भी काफी अधिक है लेकिन फिर भी उसके डांस स्टेप्स आपको खूब पसंद आएंगे और आप भी उसके फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि लोग उसके वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

पाकिस्तानी शख्स के डांस का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि शख्स की एनर्जी तो कमाल की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनके खुद के गाने अच्छे नहीं होते तो हमारे गानों पर डांस करते हैं। इस वीडियो पर अब तक 9.92 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'weddingsbysalman' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article