Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। खासकर जब बात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हो, तो सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आना तय माना जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के जवान 'अनोखी' ट्रेनिंग का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। परेड ग्राउंड में फिल्माए गए इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इसे हॉलीवुड फिल्मों का 'सस्ता वर्जन' बता रहे हैं।
पाकिस्तानी जवान का मजेदार अंदाज (तस्वीर साभार- @ishaqzamir)
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक परेड ग्राउंड से होती है, जहां बैकग्राउंड में 'आजाद खान परेड ग्राउंड' लिखा साफ दिखाई दे रहा है। बारिश की वजह से मैदान की सड़क पूरी तरह गीली और फिसलन भरी है। चारों तरफ बड़ी संख्या में जवान और दर्शक खड़े होकर इस नजारे को देख रहे हैं। तभी फ्रेम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो ब्लैक-कमांडो की एंट्री होती है। एक जवान लाल रंग की टोपी पहने बाइक चला रहा है, जबकि पीछे बैठा जवान हाथ में राइफल थामे हुए है। कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठा कमांडो चलती बाइक से नीचे उतरता है और गीली सड़क पर फिल्मी अंदाज में कलाबाजियां खाते हुए आगे बढ़ता है। वह जमीन पर घुटनों के बल बैठकर सामने लगे टारगेट पर निशाना साधता है। वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब निशाना लगाने के बाद वह कमांडो वापस दौड़ता है और चलती हुई बाइक पर पीछे बैठ जाता है। इसके तुरंत बाद वह बाइक पर बैठे-बैठे ही अपनी कमर को पीछे की तरफ 180 डिग्री मोड़ लेता है और हवा में लटकते हुए उल्टी दिशा में राइफल तान देता है। बाइक तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रहती है और जवान उसी अवस्था में लटके रहकर अपना करतब दिखाता है। देखें वीडियो...
पाकिस्तानी जवान का अनोखा कारनामा
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ishaqzamir नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इनके असली दुश्मन सरहद पर नहीं, बल्कि फिजिक्स के नियम हैं, जिन्हें ये रोज तोड़ते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बारिश से गीली सड़क पर बिना हेलमेट के ऐसा स्टंट देखकर तो यमराज भी सोच में पड़ गए होंगे कि इन्हें ऊपर ले जाऊं या ट्रेनिंग पूरी होने दूं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
