Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो सकता है। इन दिनों पाकिस्तानी सिंगर का एक मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। यकीन मानिए एक बार इस वीडियो (Today Viral Video) को देखने के बाद आप बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।
गुरुवार से ICC ओडीआई वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इस महामुकाबले को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने अंदाज में टीम को समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सिंगर चाहत अली खान का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, आज तक आपने पाक सिंगर राहत फतेह अली खान को खूब सुना है। भारत में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन, चाहत अली खान का वीडियो देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं। साथ ही साथ पाकिस्तानी टीम की जीत की कामना कर रहे हैं। तो पहले आप ये मजेदार वीडियो को देखें...
चाहत अली खान का जलवा
तो आपने देखा किस तरह चाहत अली खान गाते-झूमते अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं। 'जीतेंगे भई जीतेंगे' गाने को जिस अंदाज में चाहत अली खान गा रहे हैं, उसने लोगों का दिन बना दिया और यूजर्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@chahat_fateh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकडों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो आपको चाहत अली खान का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
