Cricket World Cup 2023: भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2023) का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। मगर क्रिकेट के इस महा रोमांचक मुकाबले में भारतीय डिश क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मजेदार है कि भारत में लैंड करते ही कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने भारतीय डिश में कौन सी सबसे ज्यादा पसंद हैं। आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर कुछ चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों का वीडियो भी जारी किया है। इसमें साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी बताते हैं कि उन्हें कौन सी भारतीय डिश सबसे ज्यादा पसंद है।
पसंदीदा डिश को लेकर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियोस्क्रीनशॉट)
ये डिश है सबसे ज्यादा पसंदीदा
मजेदार है कि साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों ने बटर चिकन को अपनी पसंदीदा डिश बताया है। उन्होंने बटर चिकन नाम से एक ग्रुप भी बनाया हुआ है। लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो की शुरुआत हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) से होती है। इसमें वो बटर चिकन को अपनी फेवरेट डिश बताते हुए नजर आते हैं। अफ्रीकी टीम हरफनमौला खिलाड़ी डेविड मिलर (David Miller) ने भी बटर को चिकन को फेवरेट डिश बताया है। उन्होंने कहा कि हमें बटर चिकन की स्पॉन्सरशिप मिलनी चाहिए। मिलर ने आगे कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वो शाम ये डिश सबसे ज्यादा खाते हैं।यहां देखिए वीडियो
तबरेज शम्सी ने कही मजेदार बात
फेवरेट डिश पर टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने भी अपनी राय दी। उन्होंने भी बटर चिकन को अपनी फेवरेट डिश बताया है। वीडियो में स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) कहते हैं कि टीम के खिलाड़ियों ने दूसरी डिश का स्वाद नहीं चखा है, इसलिए उन्हें बटर चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। शम्सी कहते हैं कि खिलाड़ियों को यहां की और डिश का भी स्वाद चखना चाहिए।मालूम हो कि पसंदीदा डिश बताते हुए खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर आईसीसी ने अपने हैंडल से साझा किया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
