Pakistan Railways: यूं ही नहीं दुनिया में उड़ता पाकिस्तान का मजाक, वीडियो देखकर खूब लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 22, 2023, 04:54 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान रेलवे का है। इस वीडियो में आपको एक ट्रेन नजर आएगी, जो रुकी हुई है और बाकी गाड़ियां गुजर रही हैं। ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान रेलवे का वीडियो वायरल
  • सड़क पर गुजर रही गाड़ियों के लिए ट्रेन ने दिया रास्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Pakistan Railway Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो पाकिस्तान का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से बस एक ही बात निकलेगी कि ये सब अपना मजाक खुद ही उड़वाते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है, अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो खूब ठहाके लगाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी रेलवे को दिखाया गया है। इस वीडियो में आप एक ट्रेन को देख सकेंगे जो सड़क पर गुजर आम गाड़ियों के लिए रुकी हुई है और इस दौरान सभी गाड़ियां गुजर रही है। जबकि बाकी देशों में पहले ट्रेन गुजरती है और फिर बाकी गाड़ियां..। अब ऐसे में ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed