Viral: आइस्क्रीम पाने का ऐसा लालच, अपनी क्यूटनेस दिखा दुकानदार को रिझाने लगी ये लड़की, लोग बोले - 'रहा नहीं जाता'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 21, 2023, 06:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर तुर्की आइसक्रीम वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की आइसक्रीम पाने के लिए दुकानदार को अपनी क्यूटनेस दिखाकर लुभाने की कोशिश कर रही है। यह क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आइसक्रीम पाने के लिए दुकानदार को लुभाया
  • लड़की ने बिखेरा क्यूटनेस का जलवा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Turkish Ice Cream Wala: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी एकदम मस्त हो जाएंगे। यह वीडियो तुर्की आइसक्रीम वाले का है, लेकिन कलाकारी दुकानदार नहीं बल्कि एक लड़की दिखाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी लड़की की इस क्यूट अदाओं के दीवाने हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तुर्की आइसक्रीम वाले रिझाने के लिए लड़की उसे लुभाने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की ने बिल्लो रानी गाने पर कमाल का अंदाज दिखाया है, जो बेहद क्यूट है। ऐसे में ये वीडियो देख आप भी लड़की के जबरा फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed