वायरल न्यूज़

Viral Video: खेल खेल में बैल ने शख्स को ऐसे हवा में उछाला, नजारा देखकर मुंह खुला का खुला रह जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बैल ने शख्स को हवा में उछाल दिया। हवा में उछल कर जिस तरह शख्स जमीन पर गिरा उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

बैल का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैल ने शख्स को हवा में उछाला
  • शख्स की हालत देखकर दंग रह गए लोग
  • वीडियो देख आप भी घबरा जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ मामले काफी हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं। जबकि, कई नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग तक घूम जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में बैल ने एक शख्स के साथ ऐसा किया, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

आज तक आपने कई जानवरों को तांडव मचाते हुए देखा होगा। कई बार तो जानवर ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोग भयभीत हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं खेल की तैयारी चल रही है। एक शख्स खिलाड़ियों को कुछ बता रहा है, तभी तूफान की तरह एक बैल पीछे से आता है और सींग से उसे हवा में उछाल देता है। जिस तरह बैल शख्स को हवा में उछालता है उसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। तो दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

बैल ने बना दिया रेल...

वीडियो देखकर जरूर आपका दिमाग हिल गया होगा। सोच रहे होंगे कि बैल ने तो शख्स के साथ खेल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'abdulla_deen' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स जिंदगीभर इस घटना को नहीं भूल पाएगा। किसी का कहना है कि जिंदा है या मर गया। इस हैरतअंगेज वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article