Today Viral Video: सावन का महीना चल रहा है और देशभर में अलग-अलग स्थानों से कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। लाखों करोड़ों की तादाद में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लाने के लिए कांवड़ लेकर निकले हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। जगह-जगह शिव भक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भक्त को परेशानी का सामना ना करना पड़े। मगर इस बीच सोशल मीडिया में एक ऐसे शिव भक्त से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
टी-शर्ट में घुसा किंग कोबरा
वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिव भक्त बुरी तरह थक गया। मालूम होता है कि सड़क किनारे एक तख्त था और शख्स उसी पर आराम करने लगा। थकान की वजह से नींद भी जल्दी आ गई। मगर कुछ देर बाद जैसे ही शिव भक्त शख्स की आंखें खुली उसके रोंगटे खड़े हो गए। यकीन नहीं करेंगे कि शख्स की टी-शर्ट में खतरनाक किंग कोबरा आकर बैठ गया। टी-शर्ट में सांप बैठा है पता चलते ही शिव भक्त का शरीर पीला पड़ गया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर कोई भी कांप जाएगा।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फिर ऐसे निकाला बाहर
दरअसल करीब से गुजर रहे अन्य शिव भक्तों को जैसे ही इसकी भनक लगी दौड़कर शख्स के करीब पहुंच गए। लोग शख्स को बिना नुकसान पहुंचाए टी-शर्ट से कोबरा को निकालने की कोशिश करने लगे। हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शिव भक्त शख्स बर्फ की तरह जमा हुआ है। दूसरी तरफ अन्य लोग उसकी टी-शर्ट से सांप निकलने में जुटे हैं। गनीमत रही कि बहुत सावधानी के साथ टी-शर्ट से सांप को बाहर निकाल लिया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मालूम हो कि शिव भक्त कांवरिया की टी-शर्ट में कोबरा के घुसने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टग्राम पर giedde नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
